घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा इनाम

यातायात शाखा का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा इनाम। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात शाखा द्वारा शहर में सडक़ सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आमजन को पेंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है तथा वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षक योजना के बारे में भी व्यापक जानकारी दी। इसमें बताया कि योजना के तहत यदि कोई आम नागरिक सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है,तो उसे राजस्थान सरकार द्वारा दस हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।साथ ही मददगार व्यक्ति को अच्छा मददगार का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके,इसके लिए यातायात शिक्षा शाखा द्वारा लगातार प्रचार- प्रसार किया जा रहा है।

आरपीएस चारण ने भी कराया केस दर्ज: कार में तोडफ़ोड़ और केश चोरी का आरोप

शहर के भीतरी इलाके सोजती गेट पर लगाए गए जागरूकता कैंप में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे,जहां उन्हें सडक़ सुरक्षा के महत्व एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित शहर के निर्माण में नागरिकों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है और सभी को नियमों का पालन कर सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग देना चाहिए।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025