रिटायर्ड फौजी की सीढियों से गिरने से मौत,बहन ने मृत्यु पर जताया संदेह

पुलिस ने कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, विसरा प्रिजर्व

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 14 में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी की अपने घर में सीढियों से पैर फिसलने पर मौत हो गई। उसकी बहन ने मृत्यु पर संदेह जताते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम करवाने को कहा। जबकि रिटायर्ड फौजी के परिजन ने इसमें कोई शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया।

चौहाबो थाने के एसआई हुकमसिंह ने बताया कि हरिनगर बिड़ला स्कूल के पीछे रहने वाली नीलम गोयल पत्नी अकबर अंसारी की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 45 वर्षीय दिनेश गोयल पुत्र सोहनसिंह रिटायर्ड फौजी था। वह 6 सितंबर को अपने घर की सीढियों से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। शरीर जाहिरा कोई चोट के निशान नहीं मिलने पर बहन नीलम ने इसमें संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने इस पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पत्नी और दो बच्चों ने मौत पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। विसरा प्रिजर्व किया गया है।

दिनेश के सिर के एक हिस्से में चोट का निशान लगा है जो सीढियों से गिरने के समय लगना पता लगा है। अन्य कोई चोट का निशान नहीं देखा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का खुलासा हो पाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: