Doordrishti News Logo

निजी बस में रिटायर्ड मेजर का बैग चोरी,हुआ हंगामा

  • पुलिस ने बस को थाने खड़ी करवाया
  • यात्रियों की ली तलाशी

जोधपुर(डीडीन्यूज),निजी बस में रिटायर्ड मेजर का बैग चोरी,हुआ हंगामा।जयपुर से रामदेवरा जा रही एक निजी बस में शुक्रवार रात रिटायर्ड मेजर का बैग चोरी हो गया। चोरी की घटना का पता शनिवार सुबह उस समय चला जब बस फलोदी रेलवे स्टेशन के सामने यात्रियों को उतार रही थी। इसी दौरान मेजर नीति बंसल ने सीट एल-1 के नीचे देखा तो बैग गायब था। इस पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों और बस की तलाशी ली। इसके बाद बस को रेलवे स्टेशन से पुलिस थाना लाकर खड़ा कर दिया।

रिटायर्ड मेजर नीति बंसल ने बताया कि बैग में कपड़े व कुछ कीमती सामान रखा हुआ था। ब्यावर में उन्होंने बैग को चैक किया था,उस समय वह सीट के नीचे सुरक्षित था। पूरी रात बस यात्रियों से भरी रही और खाली जगह पर भी सवारियां सो रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक व परिचालक की लापरवाही के कारण ही बैग चोरी हुआ। सूचना पर पुलिस थाना से एएसआई महिपाल और हैड कांस्टेबल श्रवण मौके पर पहुंचे और मेजर बंसल से पूरी जानकारी ली।

खेलों में उत्कृष्टता का संकल्प के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

पुलिस बस को थाने लेकर गई और रिपोर्ट दर्ज की गई। इस हंगामे के कारण अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री दूसरी बसों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। बारिश के चलते यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026