Doordrishti News Logo

रोटरी गरिमा एग्जिबिशन में खोले गये लक्की ड्रॉ के परिणाम जारी

जोधपुर,महिलाओं के प्रोत्साहित करने व उनके हुनर को मंच प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर गरिमा की ओर से एक लाइफ स्टाइल दो दिवसीय एग्जिबिशन में खोले गए लक्की ड्रा के परिणाम आज जारी किए गए। अध्यक्ष टीना लढ्ढा ने बताया दो दिवसीय एग्जिीबिशन में दो दिन सफलता पूर्वक आयोजन हुआ इसमें खोले गए लक्की ड्रॉ के परिणाम जारी कर दिए गए। प्रथम पुरस्कार विजेता सपना सालेचा को गोल्ड रिंग प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार नीधि जैन को वाटर प्यूरीफायर दिया गया।

सचिव विधिता बाहेती ने बताया कि कुल 42 स्टॉल सहित एवं 5 अन्य वुमन एंपापवरमेंट के लिए एग्जिबिशन में जोधपुर सहित अन्य शहरों से भी स्टॉल लगाई गई थी। इस एगिजबिशन से प्राप्त फंड को चेरेटी के लिए प्रयोग लिया जाएगा। अध्यक्ष टीना लढ्ढा ने बताया कि भविष्य में भी रोटरी गरिमा की ओर से इस तरह के आयोजन किये जायेगें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: