Doordrishti News Logo

रेस्टोरेंट संचालक की कार चोरी

  • सीसीटीवी फुटेज में दिखा कार चोर
  • काउंटर से चाबी लेकर कार को लेकर चलता बना
  • अब तलाश
  • चार स्थानों से बाइक भी चोरी

जोधपुर,रेस्टोरेंट संचालक की कार चोरी। शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने पांच जगहों से गाडिय़ों को चुराया है। एक जगह से कार तो चार स्थानों से बाइक को चुरा ले गए। संबंधित थाना पुलिस ने मामले दर्ज किए है। कार एक रेस्टारेंट संचालक की है जो दिन में चोरी हुई थी।

इसे भी पढ़िए – धारदार हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज में कार चोर युवक नजर आया है,फिलहाल कार चोर का पता नहीं चला है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि नरपत कॉलोनी एयरफोर्स निवासी दिनेश कासट पुत्र ओमप्रकाश कासट की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। इसके अनुसार वह रजवाड़ी तडक़ा नाम से रेस्टोरेंट संचालित करता है।

21 दिसम्बर की सुबह 11 बजे वह रेस्टोरेंट पर आया और अपनी कार को आरके वाइन्स के पास में खड़ा किया था। बाद में कार की चाबी को काउंटर पर रख कर बाजार चला गया। दोपहर ढाई बजे लौटा तो कार अपने स्थान पर नहीं मिली।

सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता लगा कि एक युवक आया और काउंटर से चाबी लेकर कार लेकर चलता बना। रातानाडा पुलिस अब कार चोर की पहचान कर तलाश कर रही है।

दुपहिया वाहन चोरी 
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में खेड़ी सालवा निवासी अशोक सिंह पुत्र चुतराराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि वह राना मार्बल बनाड़ रोड पर आया था जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया।

इसी तरह पीपाड़ शहर अन्नावास निवासी धर्मेन्द्र पुत्र संग्राम राम जाट ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर की रात्रि के समय वह राजस्थान अस्पताल बनाड़ रोड आया जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। बनाड़ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

खांडाफलसा थाने में दी रिपोर्ट में लाला लाजपत राय कॉलोनी निवासी अब्दुल वाजिद पुत्र मोहम्मद हारून ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर की रात्रि के समय भीमजी का मौहल्ला क्षेत्र में खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर श्रीयाद नगर मगरा पूंजला माता का थान निवासी जगदीश माली पुत्र लाभूराम माली ने शास्त्रीनगर पुलिस को बताया कि वह एमडीएम अस्पताल आया था। जहां से कोई उसकी बाइक चुराकर ले गया।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026