Doordrishti News Logo

जोधपुर, केन्द्रीय कारागृह में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जेल अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने ध्वजारोहण किया एवं परेड़ का निरीक्षण किया। अधीक्षक ने सुरक्षा कर्मीयों को आपरेशन फ्लश आउट के तहत सराहनीय कार्य करने वाले व अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारी 35 को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। महानिदेशक कारागार, जयपुर ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कारागार विभाग में चल रहे विभिन्न लक्ष्यों की पूर्ति के कार्य यथा आपरेशन फ्लश आउट, उधोग शाला मे कारपेन्टरी,ब्लेकस्मीथ, दरी, निवार, फिनायल, झाड़ू,मशाला(मिर्च, हल्दी, धनिया) निर्माण आदि सराहनीय कार्यों पर प्रशंसा जाहिर करते हुऐ सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सभी स्टाफ एवं बंदियों को उत्सव फंड व जिला प्रशासन के सहयोग से अल्पाहार व मिठाई खिलाई। इस राष्ट्रीय समारोह पर समस्त कार्मिक एवं बंदियों मे उत्साह नजर आया। अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह जोधपुर के बंदीयान बैंड ने माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर, जिला सैशन न्यायालय जोधपुर, केन्द्रीय कारागृह जोधपुर में झंडा रोहण के दौरान मसक बैंड पर राष्ट्रगान की धुन बजाई। संचालन जेलर जगदीश पुनिया व महानिदेशक कारागार के संदेश का वाचन जेलर सम्पत्ति द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था डिप्टी जेलर अचलाराम द्वारा की गई। डिप्टी जेलर अचलाराम को सराहनीय कार्य के लिए कारागृह अधीक्षक द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

फाल्गुनी उत्सव में भक्ति के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु

February 27, 2026

प्रतापेशवर महादेव मन्दिर में मनाया फागोत्सव

February 26, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026