Religious controversy

Religious controversy

Religious controversy : जोधपुर,शहर के एक निजी स्कूल ke बच्चों को धार्मिक स्थल पर ले जाने की बात सामने आई है। इसका पता लगने पर एक संगठन विशेष के लोगों ने विरोध जताया। विवाद बढ़ते देख पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में मामला जैसे तैसे शांत करवा दिया गया।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Sangeet Natak Akademi | महाकवि कालिदास की अप्रतिम रचना मेघदूत हुई मंच पर साकार

जानकारी के अनुसार शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की एक निजी स्कूल के बच्चों को स्कूल ट्रिप के नाम पर धार्मिक स्थल पर ले जाने का पता लगा। बच्चों से भी पूछताछ में सामने आया कि उन्हें धार्मिक यात्रा पर पहले भी ले जाया गया था। इस पर आज सुबह एक संगठन के लोगों को पता लगने पर वे विरोध जताने के लिए स्कूल पर पहुंच गए।

Religious controversy

हंगामा और विवाद की जानकारी मिलने पर देव नगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी वहां पहुुंचे और समझाइश कर मामला शांत करवाया गया। फिलहाल किसी संगठन की तरफ से इसमें रिपोर्ट नहीं दी गई है। बच्चों को भी बाद में स्कूल के लिए रवाना कर दिया गया।(Religious controversy)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews