महिने भर पहले जमानत पर छूटा फिर चुराई बाइक,चोरी की दो गाड़ियां बरामद

  • बाइकर चुराकर प्रतापगढ़ भागा
  • दस्तयाब कर लाई पुलिस

जोधपुर(डीडीन्यूज),महिने भर पहले जमानत पर छूटा फिर चुराई बाइक, चोरी की दो गाड़ियां बरामद। शहर की देवनगर पुलिस ने बाइक चोरी के प्रकरण का खुलासा करते हुए शातिर नकबजन और वाहन चोर को पकड़ा है। आरोपी के पास से दो बाइक को जब्त किया गया है। वह महिने भर पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया था।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि भाकरासनी रोड झालामंड निवासी प्रवीण सुंदेशा की बाइक 10 अगस्त को श्मशान रोड खेमे का कुआं से चोरी हुई थी,जिस पर 21 अगस्त को प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने बाइक चोरी की घटना के खुलासे के लिए एक टीम हैड कांस्टेबल रामूराम,कांस्टेबल दीपचंद,पवन कुमार एवं हीरालाल की गठित की।आस पास लगे सीसी टीवी फुटेज से वाहन चोर की पहचान कर अब रोहिचाकलां लूणी निवासी महिपाल पुत्र भंवरलाल विश्रोई को गिरफ्तार किया गया है।

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शनि भगवान का किया तैलाभिषेक

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही लूणी,झंवर,देवनगर,बासनी में आठ प्रकरण दर्ज हो रखे है। वह शातिर नकबजन एवं चोर है। वह एक माह पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया है। उसे आज प्रतापगढ़ से दस्तयाब कर लाया गया। उससे चोरी की दो बाइक को जब्त किया गया है।

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026