मरुधरा ई-पत्रिका का विमोचन, कर्मचारियों का सम्मान

उपरे की क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 71वीं बैठक आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मरुधरा ई-पत्रिका का विमोचन, कर्मचारियों का सम्मान। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने गुरुवार को “मरुधरा” ई-पत्रिका के 33वें अंक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे बोर्ड की व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 कर्मचारियों तथा अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह कार्यक्रम महाप्रबंधक अमिताभ की अध्यक्षता में जयपुर स्थित प्रधान कार्यालय के “संकल्प” सभाकक्ष में आयोजित क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 71वीं बैठक के दौरान सम्पन्न हुआ।

बैठक में दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विभिन्न कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक के प्रारंभ में मुख्य राजभाषा अधिकारी शिवेन्द्र मोहन ने हिंदी के प्रचार- प्रसार,मरुधरा ई-पत्रिका के नियमित प्रकाशन तथा अन्य राजभाषा गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

ट्रेन मार्ग परिवर्तित व रेगूलेट रहेगी

महाप्रबंधक अमिताभ ने अपने संक्षिप्त संबोधन में राजभाषा हिंदी के व्यापक उपयोग पर बल देते हुए कहा कि अधिकांश क्षेत्र ‘क’ श्रेणी में होने के कारण हिंदी में कार्य करना अनिवार्य है। उन्होंने मूल पत्राचार के साथ-साथ तकनीकी कार्यों में भी हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

बैठक में कार्यसूची के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए। अंत में उप मुख्य राजभाषा अधिकारी कपिल सिंघल ने आभार व्यक्त किया।

Related posts: