रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन
जोधपुर[दूरदृष्टीन्यूज़], रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन। जैन समाज की प्रतिष्ठित संस्था जैन संस्कार मंच, जोधपुर द्वारा आगामी 8 मार्च 2026 को नेहरू पार्क स्थित महावीर भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर संयोजक चक्रेश मेहता ने बताया कि जैन संस्कार मंच द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है, जिसके माध्यम से किसी की जिन्दगी को बचा सकते हैं।
मंच अध्यक्ष जितेन्द्र भंसाली ने बताया कि इस शिविर का सम्पूर्ण सौजन्य प्रसिद्ध समाजसेवी सुधा-सुकनराज धारीवाल ने किया है। उन्होंने इस शिविर का लाभ अपने विवाह के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लिया है। मंच के सचिव आशीष कटारिया ने बताया कि इस शिविर की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। शुक्रवार को शिविर के लाभार्थी परिवार सुधा-सुकनराज धाीरवाल के निवास शास्त्रीनगर में बैनर एवं पोस्टर का विमोचन किया गया।
2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न
प्रचार-प्रसार संयोजक संजय संचेती ने बताया कि विमोचन के अवसर पर धारीवाल परिवार के साथ ही अखिल भारतीय जैन संस्कार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश बागरेचा सहित जोधपुर मंच के धर्मेंद्र मेहता, कमलेश मेहता, विकास मेहता, दीपक पटवा सहित कई सदस्यों ने भाग लिया तथा इस शिविर को सफल बनाने हेतु पुरुषार्थ करने का संकल्प लिया।
