घर में खेल रही पांच साल की मासूम से रिश्तेदार किशोर ने किया दुष्कर्म

  • कल रात को हुई घटना
  • बच्ची को कराया उम्मेद अस्पताल में भर्ती

जोधपुर, जिले में पांच साल की मासूम बच्ची से उसके रिश्तेदार किशोर ने रात को दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज पर परिजन आए और बाद में किशोर को पकड़ लिया। देर रात पुलिस को सूचना मिलने पर उसे सुपुर्द करने के साथ बच्ची को उपचार के लिए उम्मेद अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया। पुलिस की तरफ से अब अग्रिम जांच की जा रही है।

जिला पश्चिम में एक पुलिस निरीक्षक ने बताया कि बच्ची के परिजन रात को घर पर ही एक कमरे थे। तब पांच साल की बच्ची घर में ही खेल रही थी। पास में उसका रिश्तेदार किशोर भी था। उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज पर वे आए। बच्ची को बाद में उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर रात पुलिस को इस बारे में सूचना मिलने पर वहां पहुंची और तुरंत ही किशोर को संरक्षण में ले लिया। घटना रात दस बजे हुई थी। फिलहाल पुलिस की तरफ से अब इसमें अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews