Doordrishti News Logo

एप डाउनलोड करते ही खाते से रकम हुई साफ

जोधपुर, शहर के मगरापूंजला स्थित गहलोतों का बास में रहने वाली एक युवती व उसके पिता के बैंक खाते से शातिर ने ऑनलाइन 95 हजार रूपए उड़ा डाले।

फ्लिपकार्ट कस्टमरकेयर से रूपए रिफंड का मैसेज मिला। जिसमें बैेंक का भी जिक्र किया गया। तब युवती ने ऑनलाइन संपर्क साधा और शातिर ने एक एप डाउन लोड करवाया। फिर वारदात को अंजाम दिया गया।

मंडोर पुलिस ने पीडि़ता के भाई की रिपोर्ट पर अब मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। हैडकांस्टेबल श्रवण कुमार ने बताया कि मगरापूंजला गहलोतों का बास निवासी लक्षित गहलोत पुत्र धीरेंद्र गहलोत की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बहन दीक्षा गहलोत और पिता का बैंक खाता मरूधरा ग्रामीण बैंक में है।

Buy Best deals & save money everyday👆

ऑनलाइन पता लगा कि फ्लिपकार्ट के कस्टमरकेयर से बैंक से रिफंड भेजा गया है। इस पर उसकी बहन दीक्षा ने ऑनलाइन चैट कर कस्टमरकेयर पर संपर्क किया। तब शातिर ने एक एप डाउन लोड करवाया और फिर खाते से 94 हजार 999 रूपए पार कर लिए। इसका पता बाद में मोबाइल पर आए मैसेज से हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

>>> मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी के आसार

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed