Doordrishti News Logo

रसोईघर में महिला पार्टनर से दुष्कर्म,पीड़िता पहुंची थाने

जोधपुर, कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में बिजनैस में महिला पार्टनर के साथ एक व्यक्ति ने रसेाईघर में दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने अब पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है। मामला गत 18 दिसम्बर का बताया जाता है। आरंभिक पड़ताल में मालूम हुआ कि महिला और पार्टनर के बीच रूपयों का लेनदेन का भी विवाद है। फिलहाल पुलिस इसमें जांच में जुटी है।

जिला पश्चिम पुलिस ने बताया कि 30 साल की एक महिला यहां जिला पश्चिम में एक ग्रामीण इलाके में पति के साथ रहती है। उसके साथ कारोबार में मुकेश अग्रवाल नाम का शख्स काम करता है। दोनों पार्टनर हैं। गत 18 दिसम्बर को वह घर पर आया और रसोईघर में अकेली देखकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को धमकी दी। पुलिस ने बताया कि इनके बीच रूपयों को लेकर विवाद भी सामने आ रहा है। चेकों का भी आदान प्रदान हो रखा है। चेक अनादरित होने जैसी बात भी आरंभिक तौर पर सामने आई है। फिलहाल पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अब तफ्तीश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: