Doordrishti News Logo

जोधपुर, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या राष्ट्र्रीय स्वयंसेवक संघ व विश्व हिंदू परिषद द्वारा भव्य राम मंदिर के जन सहयोग से बनाने के प्रस्ताव पर राम मंदिर निधि समर्पण समिति का गठन किया गया। हर राम भक्त का समर्पण सहयोग हो मन्दिर निर्माण में इस भावना को ध्याय में रखते हुए अभियान को आरम्भ हुआ। विश्व के सबसे बड़े महा जनसम्पर्क धन संग्रहण अभियान पूरे प्रान्त सहित देश में मकर संक्रांति से जोर शोर से आरम्भ हुआ। एक माह तक 2 चरण में चलने वाले अभियान में 30 जनवरी तक बड़ी राशि देने वाले भामाशाह से सम्पर्क किया जाएगा। 15 दिन घर-घर कार्यकर्ता जाकर 10 रुपये 100 रुपये व 1000 रुपये के कूपन के माध्यम से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रहण करेगा।

समिति अध्यक्ष पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने प्रेस वार्ता में बताया कि विश्व के सबसे बड़े जन सम्पर्क अभियान में देश विदेश शहर गाँव ढाणी तक हर राम भक्त को इस पुनीत कार्य से जोड़ऩे का लक्ष्य है।  पहले दिन बड़े भामाशाह मुंबई व्यवसायी कुलरिया परिवार द्वारा 2.25 करोड़ ,लीलाराम जांगिड़ ने 1 करोड़ 1 लाख , सादड़ी के व्यापारी द्वारा 1 करोड़ का चैक समिति को सौंपा गया। अब तक 25 करोड़ की घोषणा होकर राम भक्तों द्वारा समिति में 4.15 करोड़ की राशि समिति में आ चुकी है। महानगर के भामाशाह व गणमान्य नागरिकों के सम्पर्क के लिए विशेष टोली बनाई गई। जिसमे अशोक बाहेती, प्रशन्न मेहता, कृष्ण कुमार विश्नोई, हंसराज बाहेती, महावीर चौपड़ा सहित प्रमुख लोग शामिल हैं। विहिप के अध्यक्ष डॉ रामगोयल ने बताया कि अभियान के जन जागरण हेतु हर क्षेत्र में राम नाम ज्योति यात्रा , राम मंदिर दर्शन यात्रा, घर-घर राम यात्रा व नगर राम नाम प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा। जोधपुर महानगर को 18 नगर 145 बस्ती में बांट कर 1182 टोलियां हर घर जाएगी। वार्ता में प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा पूर्व प्रांत संघचालक ललित कुमार पंडित राजेश दवे वविक्रांत अग्रवाल सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026