Doordrishti News Logo

जोधपुर,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री मनसुख एल मंवाविया से मुलाकात कर एम्स जोधपुर की सुविधाओं का विस्तार करने का आग्रह किया। सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कोराना काल के दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किये गए बेहतरीत प्रबंधन के लिए आभार जताया।

गहलोत ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के दौरान जोधपुर एम्स में मरीजों को राहत देने का हर संभव प्रयास किया गया और ऑक्सीजन व दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखी जो कि बहुत ही सहरानीय प्रयास रहा। राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री को जोधपुर एम्स के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि कोराना महामारी के दौरान पिड़ितों की संख्या को देखते हुए एम्स जोधपुर में ओपीडी को बन्द किया गया था उसे अब शीघ्र चालू करवाया जाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

मुलाकात के दौरान सांसद ने केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री से मांग की कि दिल्ली एम्स परिसर में रोगियों के सहायतार्थ आने वाले परिजनों की सुविधार्थ ठहरने की जो व्यवस्था है, उसी प्रकार की व्यवस्था जोधपुर एम्स में भी प्रारम्भ की जाए ताकि जोधपुर एम्स में पश्चिमी राजस्थान के 13 से 15 जिलों के आने वाले रोगियों के परिजनों को एम्स परिसर में ही ठहरने की उत्तम व किफायती व्यवस्था का लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त यह भी मांग की गई कि एम्स में कार्यरत चिकित्सकों व कर्मचारियों की सुविधाओं व वेलफेयर के कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाए।

राज्यसभा सांसद ने एम्स मेें विस्तार की संभावनाओं को इंगित करते हुए केन्द्रीय चिकित्सा मंत्री मनसुख मंडाविया को बताया कि जोधपुर एम्स में लगातार रोगियों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर यहां वेन्टीलेटर बैडस तथा आईसीयु वार्ड को बढ़ाया जाए। गहलोत ने केन्द्रीय चिकिसा मंत्री से जोधपुर आने का आग्रह भी किया।

ये भी पढ़े – फर्नीचर व्यवसायी को दरवाजे लगाने बुलाया, मारपीट कर लूटपाट

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026