रेलवे स्काउट गाइड की पांचवीं स्टेट रैली में राजस्थान दल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

कैंप फायर में ‘मरूधरिया धोरा में चाले ऊँट गाडो’ की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर जनसमूह को किया मंत्रमुग्ध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्काउट गाइड की पांचवीं स्टेट रैली में राजस्थान दल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन। रेलवे स्काउट-गाइड की पांचवी स्टेट रैली 24 से 28 दिसंबर 2025 तक रेलवे स्टेडियम जोधपुर में आयोजित हुई। इस स्टेट रैली में उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों के अतिरिक्त लखनऊ,अंबाला,रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला,पश्चिम रेलवे के बड़ौदा मंडल तथा राजस्थान स्टेट भारत स्काउट-गाइड के लगभग 400 प्रतिभागी शामिल होकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

राजस्थान स्काउट-गाइड दल में सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर के स्काउट मास्टर विशन सिंह प्रजापति एवं गाइडर प्राची के निर्देशन में स्काउट्स अरविंद,महेंद्र प्रताप, दुर्गा राम,अभिषेक,दिलीप जाखड़,राजेंद्र, भंवर चैधरी,माधूराम एवं गाइड्स आशा, राधिका विश्नोई, हेमलता,भावना प्रजापत, निशा, सरिता,टीना,भूमिका विश्नोई ने मार्च पास्ट,क्विज प्रतियोगिता, फिजिकल डिस्प्ले,कैंप क्राफ्ट,गेट मेकिंग,बैंड डिस्प्ले, रंगोली, प्रदर्शनी,कैंप फायर सांस्कृतिक इवेंट्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। महाप्रबंधक ने रैली के दौरान स्काउट- गाइड द्वारा आयोजित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों एवं हस्तकला से निर्मित वस्तुओं का अवलोकन किया और मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

कैंप फायर में स्काउट्स-गाइड्स ‘मरूधरिया धोरा में चाले ऊँट गाडो’ की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आयोजन में विजेताओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। स्टेट रैली के माध्यम से स्काउट्स- गाइड्स में अनुशासन,नेतृत्व क्षमता,टीम भावना एवं सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करता है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026