Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के चुनाव प्रांतीय पदाधिकारियों के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुए। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अश्वनी लोहरा ने बताया कि शाखा प्रथम के राजेश रुप राय अध्यक्ष चुने गये, शाखा दो के एसपी हर्ष अध्यक्ष चुने गए। चुनाव में सेवानिवर्त आवासीय अभियंता आरसी रॉयल ने सेवाएं दी।

राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी

चुनाव परिणाम के पश्चात निर्वाचित अध्यक्ष राजेश रूप राय ने अपनी टीम का गठन किया जिसमें शाखा प्रथम में सोना राम विश्नोई उपाध्यक्ष, गोविंद दत्त पुरोहित सचिव, जसवंत सिंह तंवर कोषाध्यक्ष व अशोक व्यास मंत्री मनोनीत किए गए, इसी प्रकार शाखा दो में अचलसिंह गहलोत उपाध्यक्ष, राजू पुरोहित सचिव, राजेन्द्र पुरोहित मंत्री मनोनीत किये गए, संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुखदेव रमणा ने मनोनीत पदाधिकारियों को संविधान अनुसार पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई।

Money saving deal’s everyday

प्रांतीय अध्यक्ष रमणा ने विभिन्न पदों पर नई भर्ती व पदोन्नति शीघ्र करवाने का विश्वास व्यक्त किया। संघ के प्रांतीय महामंत्री प्रदीप शर्मा ने कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यो एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला, प्रदेश उपाध्यक्ष नवरत्न हर्ष ने कायर्क्रम का संचालन किया।

अपने उदबोधन में कर्मचारियों को जागरूक होकर मण्डल की जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण हटाने व कोर्ट केस में मण्डल हित में हो चुके फैसले पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु आह्वान किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद व रमेश शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी लेकर प्रशासन से शीघ्र समाधान करवाने की पुरजोर कोशिश करने को कहा। स्थानीय संघ को एकता प्रदर्शित कर मण्डल हित में कार्य करने का आह्वान किया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रांतीय कार्यकारिणी एवं चुने गए पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।

ये भी पढ़े – सेंट मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी ने रेखा धनकानी को प्रदान की डॉक्टरेट की उपाधि

Click image to see offers
Click image to see offers👆

 

 

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026