Doordrishti News Logo

राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश आरपी सोनी का निधन

आज होगा अंतिम संस्कार

जोधपुर,राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश आरपी सोनी का निधन।
राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेंद्र प्रकाश सोनी का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया,

हाईकोर्ट न्यायाधीश राजेंद्र प्रकाश सोनी के निधन से न्यायिक जगत और शहर में शोक की लहर छा गई। 16 जनवरी  2023 को न्यायिक अधिकारी कोटे से उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश की शपथ दिलाई गई थी।

दिवंगत जस्टिस राजेंद्र प्रकाश सोनी की शव यात्रा आज दोपहर 12:15 बजे उनके निवास स्थान 16 अभय गढ़ स्कीम गेट न.2, पोलो ग्राउंड एयर फोर्स जोधपुर से कागा मोक्ष धाम जाएगी। जहां विधि विधान से अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में न्यायाधीश,न्यायिक अधिकारि व अधिवक्ता शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि,कल स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के भरसक प्रयास किया,मगर वे उन्हें बचा नही पाए और राजेंद्र प्रकाश सोनी ने आधी रात के बाद अंतिम सांस ली।

कल सीने में दर्द और घबराहट होने के बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सूचना मिलते ही राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिश दिनेश मेहता और जस्टिस फरजंद अली भी पहुंच गए थे। उसके बाद अस्पताल में कल देर रात तक न्यायाधीशों से लेकर न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026