Doordrishti News Logo

भाखड़ा नहर में मिले रेमडेसिवीर इंजेक्शनों पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की तीखी प्रतिक्रिया

जयपुर, पंजाब की भाखड़ा नहर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन मिलने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भाखड़ा नहर में मिले सरकारी इस्तेमाल के रेमडेसिवीर इंजेक्शन एक आपराधिक लापरवाही है और इस अपराध में राजस्थान सरकार बराबर की हिस्सेदार है।

शनिवार को केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि राजस्थान को रेमडेसिवीर की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अपनी अव्यवस्थित प्रणाली का नमूना पेश करने में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कभी नहीं चूकते। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब सरकार को औषधीय इंजेक्शन रेमडेसिवीर की खेप अपने आवास से हरी झंडी दिखा कर भिजवाई, लेकिन ना तो पंजाब में उसका सही इस्तेमाल हुआ और ना ही वह राजस्थान वासियों के काम आ सकी।
शेखावत ने कहा कि इस संकटकालीन समय में ऐसे संसाधनों का इस्तेमाल हमें सोच समझ कर करना चाहिए, लेकिन राजस्थान सरकार की अपनी राजनीति और अव्यवस्था उन्ही संसाधनों का व्यर्थ व्यय कर रही है।

ये भी पढ़े :- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 31मई तक करवा सकते पंजीयन

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026