रेलवे ने बदला रिजर्वेशन चार्टिंग नियम,अब 8 घंटे पहले बनना प्रारंभ

  • अब तक यह अवधि 4 घंटे पहले की थी
  • यात्री सुविधा के लिए रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
  • सुबह 5 से दोपहर 2 बजे की ट्रेनों के चार्ट अब बनेंगे एक दिन पहले
  • वेट लिस्टेड यात्रियों को अन्य विकल्प चुनने के लिए मिलेगा पर्याप्त समय

जोधपुर(डीडीन्यूज),रेलवे ने बदला रिजर्वेशन चार्टिंग नियम,अब 8 घंटे पहले बनना प्रारंभ। भारतीय रेलवे में रिजर्वेशन चार्ट अब चार की जगह आठ घंटे पहले तैयार होंगे। अपने यात्रियों की सुविधा और उनकी बेहतर यात्रा तैयारी की फिक्र करते हुए रेलवे ने यह नवाचार तुरंत प्रभाव से लागू किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने गुरुवार को यह बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि रेल मंत्रालय के निर्देशों की पालना में जोधपुर मंडल के समस्त रिजर्वेशन ऑफिसों में भी इस नई व्यवस्था के अनुरूप बदलाव किया गया है,जिसके तहत ट्रेनों के प्रस्थान समय के आधार पर उनके रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने की समय सारणी को संशोधित किया गया है।

खेड़ा ने बताया कि लागू की जा रही इस नई व्यवस्था से अब विशेषकर आरएसी और वेट लिस्टेड यात्रियों को अपनी सीट के रिजर्वेशन की जानकारी बहुत पहले ही मिल जाएगी जिससे और उन्हें दूसरी ट्रेन में रिजर्वेशन अथवा अन्य विकल्प चुनने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

जोधपुर: 11 बच्चों को बालश्रम से कराया मुक्त दस मामले दर्ज

अब यह रहेगी चार्टिंग की नई समय सारणी
-नई व्यवस्था के अनुसार सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट एक दिन पहले रात्रि 9 बजे तक तैयार कर लिया जाएगा।

-दोपहर 2 बजे से रात्रि 11.59 बजे के बीच तथा रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन की रवानगी से 8 घंटे पहले तैयार करना सुनिश्चित किया गया है।

दूसरा रिजर्वेशन चार्ट होगा अंतिम चार्ट
-नई चार्टिंग व्यवस्था में जारी किए जाने वाले दूसरे रिजर्वेशन चार्ट की तैयारी के संबंध में मौजूदा प्रावधानों में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

दूरदराज के स्टेशनों पर भी समान व्यवस्था
यह नियम केवल बड़े स्टेशनों तक ही सीमित नहीं है,छोटे और दूरदराज के स्टेशनों पर भी यही चार्टिंग समय सारणी लागू रहेगी,जिससे सभी रेल यात्रियों को समान रूप से इसका लाभ मिलेगा।

इनका कहना है
परिवर्तित नियमों से यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने या सीट उपलब्ध होने की जानकारी समय रहते मिल सकेगी। इससे उन्हें अन्य विकल्पों पर विचार करने का भी मौका मिल सकेगा।

-विकास खेड़ा
सीनियर डीसीएम,जोधपुर

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026