रेलकर्मियों ने डेढ़ लाख की सोने की चैन यात्री को लौटाई

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।रेलकर्मियों ने डेढ़ लाख की सोने की चैन यात्री को लौटाई। साबरमती से आकर जैसलमेर जाने वाली ट्रेन के एसी डिब्बे में एक यात्री द्वारा भूली गई पंद्रह ग्राम सोने की चैन लौटाकर रेल कर्मचारियों ने ईमानदारी का परिचय दिया है।

इसे भी पढ़ें – संदिग्ध युवक के पास मिला अवैध डोडा पोस्त

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि यात्री खीमराज शुक्रवार को ट्रेन 20492, साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट के बीई-1 कोच में 59 नंबर सीट पर साबरमती से रामदेवरा स्टेशन की यात्रा कर रहे थे। सुबह रामदेवरा स्टेशन आने पर वह अपनी 15 ग्राम सोने की चैन जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है,सीट पर भूलकर उतर गए।

ट्रेन में बेडरोल समेटते समय यह चैन कोच अटेंडेंट प्रदीप माथुर को मिली जिसकी जानकारी उसने ट्रेनकंडेक्टर अशोक गहलोत को दी,इस पर गहलोत ने इसकी सूचना जोधपुर कॉमर्शियल कंट्रोल ऑफिस को दी। बाद में यात्री से मोबाइल के जरिए संपर्क चैन के संबंध में पुष्टि की गई।

ट्रेन के शाम को वापसी में गहलोत ने कीमती चैन यात्री को रामदेवरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की मौजूदगी में सुपुर्द कर ईमानदारी का परिचय दिया। कीमती सोने की चैन सकुशल पाकर खुश खीमसिंह ने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026