रेलवे अधिकारियों ने साहित्य संगोष्ठी से जगाई देशभक्ति की भावना

जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को यहां साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने भाग लिया और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं।

संगोष्ठी में मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय नेक र्मचारियों से आजादी का अमृत महोत्सव विशेष उत्साह और धूमधाम से मनाने और अपना कार्य ईमानदारी के साथ संपन्न करने और स्वतंत्र दिवस कार्यक्रम में परिवार सहित उत्साह से भाग लेने का आह्वान किया।

संगोष्ठी के प्रारंभ में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण ने ‘जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं वह हृदय नहीं है पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं’ पंक्तियों से वातावरण को जोशपूर्ण बना दिया। इसके साथ उन्होंने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में उपयोगी जानकारी दी। इससे पहले बैरवा ने पांडेय और अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन का स्वागत किया।

इस अवसर पर एमडी चारण ने राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ और उनके परिवार के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। साहित्य संगोष्ठी में प्रिया मौर्य,सुनील दत्त चतुर्वेदी,प्रेम मेघवाल,प्रवीण कुमार शर्मा, अनीता सरकार आदि कर्मचारियों ने संगोष्ठी में कविता पाठ किया।अंत में राजभाषा अधिकारी शिवचरण बैरवा ने आभार जताया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: