रेलवे मजिस्ट्रेट ने एक ही दिन में किया रिकॉर्ड 524 प्रकरणों का निस्तारण

त्वरित न्याय पाकर पक्षकारों के चेहरे खिले

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे मजिस्ट्रेट ने एक ही दिन में किया रिकॉर्ड 524 प्रकरणों का निस्तारण। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे)द्वारा मंगलवार को फालना मुख्यालय पर आयोजित कैंप कोर्ट में एक ही दिन में रिकॉर्ड 524 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। त्वरित न्याय मिलने से बड़ी संख्या में उपस्थित पक्षकारों के चेहरों पर संतोष और राहत देखने को मिली।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) परिणय जोशी ने यह कैंप कोर्ट मारवाड़ जंक्शन,पाली,फालना, जवाई बांध,सोजत,आबूरोड सहित आसपास के क्षेत्रों के जीआरपी/आरपीएफ मामलों के त्वरित निस्तारण एवं पक्षकारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया।

फ्लाइंग स्क्वाड के सीटीआई शेर सिंह पवार ने बताया कि वर्ष के अंत को देखते हुए तथा रेलवे पुलिस के अनुरोध पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर से विशेष अनुमति प्राप्त कर फालना में कैंप कोर्ट आयोजित किया गया। कैंप कोर्ट के दौरान न्यायाधीश ने जीआरपी/आरपीएफ अधिकारियों एवं स्टाफ का निरीक्षण किया गया तथा रेलवे स्टेशन परिसर में आमजन को हो रही पार्किंग संबंधी असुविधाओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए।

सम्भागीय आयुक्त व प्रशासक नगर निगम ने ली समीक्षा बैठक

कैंप कोर्ट के आयोजन के दौरान आरपीएफ का पूरा दस्ता तैनात रहा। इस अवसर पर स्टेशन मैनेजर फालना श्यामलाल सहित जीआरपी एवं आरपीएफ के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान मजिस्ट्रेट स्क्वाड सीटीआई शेर सिंह पंवार,विशाल जांगिड़,कोर्ट स्टाफ मनीष काकड़ा,कमल किशोर, आबूरोड जीआरपी वृत्ताधिकारी मनोज कुमार,जीआरपी कांस्टेबल भवानी सिंह,बाबूलाल,सुरेंद्र व बड़ी संख्या में आरपीएफ स्टाफ रेलवे मजिस्ट्रेट के साथ थे।