रेल कर्मचारियों ने किया मनोज परिहार का स्वागत

  • स्वागत समारोह में उमड़े ब्राह्मण रेलकर्मचारी
  • रेलवे के ब्राह्मण अधिकारियों का भी किया सम्मान

जोधपुर,रेल कर्मचारियों ने किया मनोज परिहार का स्वागत।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत ब्राह्मण समाज के रेल कर्मचारियों ने नार्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मनोज कुमार परिहार का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें – 14 ग्राम एमडी ड्रग के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

हरीश जोशी मार्ग स्थित यूनियन के मंडल कार्यालय में शनिवार को आयोजित स्वागत समारोह में सर्व ब्राह्मण रेल कर्मचारियों की ओर से पूर्व मंडल मंत्री आनंद प्रकाश कल्ला ने माला,हनुमान वैष्णव ने साफा व मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर मनोज कुमार परिहार का स्वागत किया। इस अवसर पर मंचासीन अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिहार को विशेष रूप से फूलों की 51 किलो वजनी माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर जोधपुर मंडल के ब्राह्मण अधिकारियों वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल)राजकुमार शर्मा,वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरविंद कुमार शर्मा,सहायक मंडल वित्त प्रबंधक भारत भूषण शर्मा, सहायक मंडल इंजीनियर(मुख्यालय) रोहित दत्त पणिया व पूर्व मंडल मंत्री आनंद प्रकाश कल्ला का साफा व माला से सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जोनल अध्यक्ष मनोज परिहार व रेलवे अधिकारियों ने कहा कि जोधपुर मंडल में अधिकारियों व कर्मचारियों में बेहतर तालमेल का अच्छा वातावरण बना हुआ है तथा टीम वर्क से मंडल पर न केवल विकास परियोजनाओं को पूरा करवाया जा रहा है बल्कि कर्मचारी कल्याण से जुड़े सभी कार्य त्वरित गति से निष्पादित किए जा रहे हैं जिन्हें निकट भविष्य में यथावत रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें – वेन्टीलेटर में फंदा डालकर युवक झूला

इस दौरान वक्ताओं ने यूनियन के पुरोधा एआईआरएफ के पूर्व अध्यक्ष कॉमरेड स्व.उमरावमल पुरोहित को याद करते हुए उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला और उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर संगठित होने का संकल्प लिया।

प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने अतिथियों व आगन्तुकों का स्वागत किया। विजया व्यास,केजे अय्यर, सुमित शर्मा,मनोज शर्मा,मदनमोहन झा व मुकेश इत्यादि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जोशी ने किया तथा संयोजक राजेश शर्मा ने आभार जताया।