Doordrishti News Logo
  • बैंक कार्यकाल का लगातार 102वां वर्ष
  • अंशधारियों को 9 प्रतिशत लाभांश -सामान्य ऋण पर 1/2 प्रतिशत ब्याज दर घटाई

जोधपुर, रेलवे एम्पलाॅईज को-ऑपरेटिव बेंकिंग सोसाइटी लि. जोधपुर की 101वीं वार्षिक साधारण सभा, बैंक के चेयरमैन बजरंग सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि बैंकिंग सोसाईटी की ओर से 101वीं वार्षिक साधारण सभा में उपस्थित सभी डेलीगेटों एवं अधिकारीगणों का अभिनन्दन करते हुए बताया कि यह बैंक पूरे भारत में कार्य कर रहे रेलवे की विभिन्न रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक में अग्रणीय बैंक है। इस बैंक ने रेल कर्मियों की सेवा करते हुए एवं आम नागरिकों का भरोसा प्राप्त करते हुए 102 वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है।

रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक

पूरे भारत वर्ष में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कोविड महामारी का दौर होने के बावजूद भी इस बैंकिंग सोसाइटी के व्यापार पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है। यदि आज अंशधारियों के हित की बात करें तो इस बैंक द्वारा सामान्य ऋण पर वसूल की जा रही ब्याज दर जो कि वर्ष 2019 में 12.5 प्रतिशत थी को घटाकर माह अगस्त 2021 से 9.5 प्रतिशत किया गया है। इस प्रकार सामान्य ऋण की ब्याज दर पर पिछले दो वर्ष में 3 प्रतिशत की कटौती की गयी है।

आज यह बैंक बहुत ही अच्छी स्थिति में अपना नाम कमाते हुए एक राष्टीयकृत बैंक की तरह काम कर रही है। आम नागरिकों का भरोसा इस बैंक पर लगातार बढ़ रहा है जिसका उदाहरण है कि लगभग 288 करोड़ की डिपोजिट इस बैंक में जमा है।

बैंक अपने अंशधारियों को 25 लाख तक का सामान्य लोन, 5 लाख तक का आपातकालीन लोन, 50 लाख तक का हाउसिंग लोन, 20 लाख तक का व्हीकल लोन प्रदान किया जा रहा है। अंशधारी द्वारा लोन लेने के बाद यदि उस अंशधारी की मृत्यु हो जाती है तो उसके ऋण की बकाया मूल राशि का भुगतान बैंक द्वारा कल्याण कोष से किया जाता है।

मनोज कुमार परिहार ने बताया कि वर्ष 2020-21 में बैंक को रुपये 4 करोड़ 84 लाख का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है। इस लाभ को ध्यान में रखते हुए अंशधारियों को वर्ष 2020-21 के लिए 9 प्रतिशत लाभांश(डिविडेन्ड) देने का प्रस्ताव संचालक मण्डल द्वारा लिया गया है। पूर्व वर्ष 2019-2020 के लाभांश के सम्बन्ध में भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति प्राप्त करने के बाद ही अगली कार्यवाही की जा सकेगी।

बैंकिंग सोसाईटी के वाईस चेयरमैन अशोक सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं बैंकिंग सोसाईटी की ओर से 101वीं वार्षिक साधारण सभा में आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हूं। इस बैंकिंग सोसाईटी की प्रगति एव विकास में समय-समय पर किए गए सहयोग, मार्गदर्शन, प्रत्यक्ष परोक्ष योगदान के लिए सभी माननीय डेलीगेट्स का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि आप सभी एक बड़ी सहकारी बैंक के माननीय डेलीगेट्स हैं। आप सभी डेलीगेटों के सहयोग से आज यह बैंक बहुत ही अच्छी स्थिति में अपना नाम कमा रही है। मैं इस बैंकिंग सोसाईटी की निरन्तर उन्नति की कामना करता हूं।

Money saving deal’s everyday

बैंकिंग सोसाईटी के चेयरमैन बजरंग सिंह राठौड़ ने वार्षिक साधारण सभा की अध्यक्षता करते हुए सभी का हार्दिक अभिनन्दन किया। इस बैंकिंग सोसाइटी की स्थापना सन 1919 में की गयी थी उस समय देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों का वेतन कम था, उस समय इस संस्था ने रेलवे के कर्मचारियों को लोन देना प्रारम्भ कर अपना कार्य प्रारम्भ किया था।

आज जब इस संस्था की स्थापना को 101 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, यदि इस बैंक के इतिहास में हम नजर डालें तो हम सभी को ज्ञात होता है कि हमारी आशा से कहीं अधिक इस बैंक ने तरक्की की है। बैंकिंग सोसाईटी का समस्त व्यवसाय अंशधारी एवं ग्राहक सेवा पर ही निर्भर करता है। आपके अपार सहयोग से बैंक ने अपनी कुशल कार्यप्रणाली एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अपने व्यवसाय और साख में वृद्धि की है। मैं इस बैंकिंग सोसाईटी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

सभा में बैंकिंग सोसाइटी के चेयरमैन बजरंग सिंह राठौड़, वाईस चेयरमैन, अशोक सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पदेन सदस्य) मनोज कुमार परिहार, संचालक मण्डल सदस्य ज्योति प्रकाश, जसवीर सिंह, मूलाराम चौधरी, हनुमान दास वैष्णव, मदन लाल, कौशल कुमार व डेलीगेट्स उपस्थित थे।

ये भी पढ़े –  एम्स जोधपुर में किया गया बायो रेसोर्बेबल स्टंट का प्रत्यारोपण

https://doordrishtinews.com/demand-for-arrest-of-the-accused-who-broke-the-statue-submitted-memorandum/jodhpur/

Click image to see offers
Click image to see offers👆

 

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed