अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

जोधपुर,अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित। पश्चिम रेलवे के मेहसाना-पालनपुर खंड पर पुल अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण ये रेलसेवा आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी।

यह भी पढ़ें – कंपनी के ताले तोड़कर पोर्च में खड़ी तीन बाइक एक साथ चोरी

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
1.गाड़ी संख्या 14821,जोधपुर- साबरमती ट्रेन जो 26 अक्टूबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी,वह ट्रेन आबू रोड तक ही संचालित की जाएगी। अर्थात आबू रोड से साबरमती के मध्य रद्द रहेगी।

2.गाड़ी संख्या 14822,साबरमती- जोधपुर ट्रेन 27 अक्टूबर को आबू रोड से संचालित की जाएगी। अर्थात साबरमती से आबू रोड के मध्य रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं
1.गाड़ी संख्या 12462,साबरमती- जोधपुर ट्रेन जो 25 एवं 26 अक्टूबर को साबरमती से प्रस्थान करेगी,वह परिवर्तितमार्ग वाया महेसाणा-भीलडी -पालनपुर से होकर संचालित होगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews