भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित
ट्रेन रद्द और कुछ आंशिक रद्द रहेगी
जोधपुर,भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मण्डल पर ब्रिज संख्या 561 पर जल भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार ये ट्रेन प्रभावित रहेंगी।
यह भी पढ़िए- 54 जोड़ी ट्रेनों में 125 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी
रद्द ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 14708, दादर-लालगढ 29 अगस्त को रद्द रहेगी।
2.गाडी संख्या 12480,बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर 29 अगस्त को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द ट्रेन (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर ट्रेन 28 अगस्त को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर रतलाम से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा बान्द्रा टर्मिनस-रतलाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2.गाडी संख्या 14708,दादर-लाल गढ ट्रेन 28 अगस्त को दादर के स्थान पर दाहोद से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा दादर-दाहोद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3.गाडी संख्या 12490, दादर- बीकानेर ट्रेन 28 अगस्त को दादर के स्थान पर अहमदाबाद से संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन दादर- अहमदाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।