उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी
जोधपुर(डीडीन्यूज),उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा के कारण रेल यातायात प्रभावित। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कारण से ये रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 14661,बाडमेर- जम्मूतवी रेलसेवा 02 से 30 सितंबर तक रद्द रहेगी।
2.गाडी संख्या 14662,जम्मूतवी- बाडमेर रेलसेवा 02 से 30 सितंबर तक रद्द रहेगी।
3.गाडी संख्या 19027,बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा 06,13, 20 व 27 सितंबर को रद्द रहेगी।
4.गाडी संख्या 19028,जम्मूतवी- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 08,15,22 व 29 सितम्बर को रद्द रहेगी।
5.गाडी संख्या 19107,भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा 07, 14,21 व 28 सितंबर को रद्द रहेगी।
6.गाडी संख्या 19108,शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस रेलसेवा 08,15, 22 व 29 सितम्बर को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 14803,भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो 02 से 30 सितंबर तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2.गाडी संख्या 14804,जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा 03 से 30 सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन जम्मूतवी-फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3.गाडी संख्या 19223,साबरमती- जम्मूतवी रेलसेवा जो 02 से 30 सितंबर तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4.गाडी संख्या 19224,जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा 03 से 30 सितंबर तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।