राधाष्टमी आज प्रमुख कृष्ण मंदिरों में होंगे आयोजन

के पुष्प में सजाई जाएगी झांकी

जोधपुर(डीडीन्यूज),राधाष्टमी आज प्रमुख कृष्ण मंदिरों में होंगे आयोजन। महालक्ष्मी अवतार श्रीराधारानी का प्राकट्योत्सव (राधाष्टमी) रविवार को श्रद्धा-भक्ति से मनाया जाएगा। प्रमुख कृष्ण मंदिरों में राधा-स्तुति पाठ,संकीर्तन, अभिषेक,कथा वाचन और भक्ति संध्या के कार्यक्रम होंगे।

ज्योतिषियों के अनुसार राधाष्टमी की तिथि आज रात 10.46 बजे से 31 अगस्त की रात 12.57 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार पर्व 31अगस्त को मनाया जाएगा। इस दौरान रातानाडा स्थित श्री कृष्ण मंदिर में राधाष्टमी श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी।

मंदिर पुजारी हरिभाई गोस्वामी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय प्रियतमा श्रीराधे के जन्मोत्सव पर भक्तों के दर्शनार्थ कमल के पुष्प में श्रीराधे के प्रकट की दिव्य झांकी सजाई जाएगी। सुबह सात बजे सत्संग-कीर्तन, सुबह नौ बजे श्रीराधे की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। हाथीराम ओडा स्थित राजगोपाल मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव पर सुबह हवन और दोपहर 12 बजे राधा प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा।

पति पत्नी ने एक दूसरे पर किया चाकू से हमला,दोनों बुरी तरह घायल

मंदिर में श्रीराधे नाम संकीर्तन व आकर्षक ऋतुपुष्पों का शृंगार किया जाएगा। तनावड़ा फांटा इस्कॉन मंदिर में राधाष्टमी का दिन महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। सुबह दस बजे से महोत्सव में कीर्तन,राधा तत्व पर सुन्दरलाल प्रभु की ओर से कथा वाचन होगा।

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026