Doordrishti News Logo

आरएसी कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने से मौत

मिजोरम की युवती कमरे में मिली मृत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरएसी कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने से मौत। शहर के मंडोर स्थित आरएसी के एक हैडकांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उनकी मौत हो गई। इस बारे में मंडोर थाने में मर्ग की रिपोर्ट हुई है। दूसरी तरफ एक होटल के पास में घर में किराए पर रहने वाली मिजोरम की युवती की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। संदेह है कि उसकी नशे की हालात में मौत हुई है। सरदारपुरा थाने में इस बाबत मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि आरएसी प्रथम मंडोर में तैनात हैडकांस्टबल 58 साल के रणजीत सिंह पुत्र चंदनसिंह की बुधवार की सुबह उनके कमरे पर अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हेें अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उनकी मौत हो गई। इस बारे में हितेश सिंह की तरफ से मंडोर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

एमडीएमएच में डीबीटी भुगतान में अनियमितता,9.42 लाख का फ्रॉड

इधर सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि मिजोरम के नार्थ ऐंजावल की 31 साल की वनतलरूई यहां सरदारपुरा स्थित एक होटल के पास में किराए के घर में रहती थी। वह पिछले सात आठ माह से यहां पर ही किराए पर रह रही थी। 10 फरवरी को वह अपने कमरे में अचेतावस्था में मिली थी।

उसे अस्पताल ले जाया गया था, मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसकी एक बहन कॉलमेडवली भी यहां जोधपुर में रहती है। उसकी तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। थानाधिकारी सोनी ने बताया कि युवती की मौत नशे के कारण हो सकती है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।