Doordrishti News Logo

श्वान के पिल्ले को लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटा,मौत

एक और श्वान की मौत

जोधपुर,शहर में एक बार फिर पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। एक युवक ने श्वान के पिल्ले को बेरहमी से लोहे के पाइप से पीटा। जिससे पिल्ले की मौत हो गई। पशु प्रेमी ने इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी है। जिस पर पुलिस अब जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ा नहीं गया है।

भैरू विलास पावटा पोलो क्षेत्र में रहने वाली अपर्णा बिस्सा ने राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि चौपासनी गांव स्थित श्याम मनोहर नगर गली नंबर 3 में एक श्वान के पिल्ले को लोहे के पाइप से बुरी तरह पिटे जाने से मौत हो गई। आस पास के लोगों से जानकारी मिली कि क्षेत्र में रहने वाले चंद्र सिंह ने श्वान के पिल्ले को लोहे के पाइप से पिटा था। जिससे उसकी मौत हुई है।

ये भी पढ़ें-युवक की हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

राजीव गांधी नगर पुलिस ने पशु क्रू रता अधिनियम में केस दर्ज किया है। शहर में पशु कू्ररता को लेकर मामले अब बढऩे लगे हैं। इससे पहले नई सडक़ पर एक श्वान को भी बुरी तरह पिटने से मौत हो गई थी। इसके बाद एक डॉक्टर ने श्वान को बांधकर अपनी कार से काफी दूर तक घसीटा था। इन घटनाओंं को लेकर भी पुलिस में केस बाजी हो रखी है। पशु प्रेमियों की तरफ से केस दर्ज करवाए गए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026