उम्मेद अस्पताल में किया विरोध प्रदर्शन

नर्सिंग अधिकारी को आवंटित आवास में अवैध और अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्ति से आवास खाली करवाकर आवंटी को दिलवाने की मांग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उम्मेद अस्पताल में किया विरोध प्रदर्शन। नर्सिंग अधिकारी को आवंटित आवास में अवैध और अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्ति से आवास खाली करवाकर आवंटी को दिलवाने की मांग करते हुए राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने बुधवार को उम्मीद अस्पताल में प्रदर्शन किया।

जोधपुर जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेडतिया ने बताया कि उम्मेद अस्पताल प्रशासन द्वारा उम्मेद अस्पताल परिसर में स्थित राजकीय आवास E 22/50 नर्सिंग अधिकारी कंचन देवी पत्नी राम प्रकाश को आवंटित किया गया, आबंटन के पश्चात कंचन देवी द्वारा उक्त आवंटित आवास का बिजली पानी का कनेक्शन लिया गया,उसी दौरान उक्त क्वॉर्टर में अस्पताल का अन्य कर्मचारी केके यादव केयर टेकर अवैध एवं अनाधिकृत रूप से रहने लग गया।

इस बाबत कंचन देवी ने कई बार प्रशासन से उक्त आवास खाली करवाने हेतु निवेदन किया,लेकिन प्रशासन द्वारा दोषी व्यक्ति के विरुद्ध किसी प्रकार की कार्रवाई नही की गई,अवैध काबिज उक्त व्यक्ति ने आवास खाली करने की बजाय नर्सिंग अधिकारी कंचन के साथ बदतमीजी करते हुए देख लेने,नोकरी करना भुला देने की धमकियाँ देनी शुरू कर दी,उक्त व्यक्ति धमकी देता है कि उम्मेद अस्पताल का प्रशासन उसके साथ है और कोई भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा।

रेलवे अधिकारियों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप आज

इस तरह यह व्यक्ति कंचन का आवास खाली नहीं करके उन्हें परेशान किया जा रहा था,उक्त क्वॉर्टर का बिजली व पानी का बिल एवं मकान किराया भत्ता की कटौती भी कंचन देवी की तनख्वाह से की जा रही है।उक्त सम्पूर्ण घटना की जानकारी संगठन ने अधीक्षक डॉ मोहन मकवाना को कई बार ज्ञापन देकर नर्सिंग अधिकारी के साथ न्याय करने की माँग की, लेकिन प्रशासन ने दोषी कर्मचारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की।

मजबूर होकर संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बावजूद अधीक्षक ने संगठन को वार्ता के लिए नहीं बुलाया जिससे नर्सेज को 3 घंटे तक धरने पर बैठना पड़ा,अंत में प्रशासन की संगठन के साथ वार्ता हुई और प्रशासन द्वारा अवैध काबिज कर्मचारी को पांच दिवस में आवास खाली करने का नोटिस दिया और संग़ठन को आश्वस्त किया कि पांच दिवस में अवैध काबिज व्यक्ति से कब्जा खाली करवाकर नर्सिंग अधिकारी को सौंप दिया जायेगा। प्रशासन के आश्वासन पर संगठन ने अपना विरोध प्रदर्शन पांच दिन के लिए स्थगित किया गया।

Related posts: