आवासन बोर्ड कर्मचारी संध का विरोध प्रदर्शन जारी

जोधपुर,आवासन बोर्ड कर्मचारी संध का विरोध प्रदर्शन जारी। राजस्थान आवासन मण्डल,जोधपुर वृत-द्वितीय के कार्यालय के बाहर भोजन अवकाश में राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार 12 वें दिन जारी रहा। संघ के कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष एसपी हर्ष ने बताया कि राज्य सरकार आवासन मण्डल के 1000 करोड़ रुपए गलत तरीके से ले रही है,सरकार के इस फैसले से मण्डल को भारी वित्तीय हानि उठानी पड़ेगी। वर्तमान में मंडल की 2700 करोड़ रुपए की देनदारियां हैं और कोष में मात्र 1800 करोड़ रुपये जमा हैं उसके बावजूद राज्य सरकार मण्डल कोष से 1000 करोड़ रुपए जबरन लेना चाहती है जिसके विरोध में संघ की संघर्ष समिति के आह्वान पर राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी लामबन्द हैं।

यह भी पढ़ें – गुरुवार सुबह निकलेगा ईदमिलादुन्नवी का जलसा,शाम को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन  

उन्होंने बताया कि भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन में आवासीय अभियन्ता लाखाराम खिलेरी व दिपक बिस्सा, तकनीकी सहायक वृतद्वितीय राज्यश्री कच्छवाह,दुर्गेश जोशी,अनिष हर्ष, जोगेन्द्र,सोनू,मोती लाल,छवंर लाल, राम सिंह यादव,अरविन्द गहलोत, पुख सिंह,पुखराज चैधरी,श्यामलाल व्यास आदि वृत-द्वितीय,जोधपुर के सभी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews