उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार स्थगित
नई तिथियों की घोषणा शीघ्र -आवेदकों को पृथक सूचना दी जाएगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार स्थगित। जोधपुर जिले में रिक्त एवं नव सृजित उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) अश्विनी गुर्जर ने बताया कि कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी विज्ञप्ति (दिनांक 27.11.2025) के क्रम में प्राप्त आवेदनों पर साक्षात्कार आयोजित किए जाने प्रस्तावित थे।
14 से 30 अप्रेल तक आंशिक रद्द रहेगी जोधपुर-हिसार ट्रेन
उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ये साक्षात्कार 15 एवं 16 अप्रैल 2026 को आयोजित किए जाने थे,जिन्हें अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। गुर्जर ने अवगत कराया कि साक्षात्कार की नई तिथि एवं समय के संबंध में आवेदकों को पृथक से सूचना जारी कर सूचित किया जाएगा।
