Doordrishti News Logo

प्रोपर्टी डीलर ने युवती को शादी का झंसा देकर किया यौन शोषण

जोधपुर स्थित कार्यालय में युवती करती काम

जोधपुर,जिला पूर्व में एक युवती के साथ उसके मालिक प्रोपर्टी डीलर ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण किया। बाद में मारपीट कर निकाल दिया। पीड़िता अपने परिजन के साथ मंगलवार को थाने में पहुंची और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने अब इसमें अनुसंधान करवाया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।

पुलिस निरीक्षक ने बताया कि 28 साल की युवती की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह जोधपुर से बाहर की रहने वाली है। उसके ही शहर के एक प्रोपर्टी डीलर से तीन साल पहले जानपहचान हुई थी। उसे नौकरी की जरूरत थी। तब उम्र दराज इस आरोपी ने जोधपुर में अपना एक प्रोपर्टी का कार्यालय खोलने के साथ यहां पर रेजीडेंस भी बना दिया। युवती ऑफिस में काम करती रही। आरोपी का आना जाना रहता और एक दिन उसने शादी का प्रपोजल रखा। इस पर इनके बीच नजदीकियां बढने के बाद संबंध बन गए। वह तीन साल से उसे शादी का झांसा देता रहा और यौन शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि उसने उसके साथ सगाई भी की थी। मगर हाल ही में उनके बीच झगड़ा हुआ और उसने मारपीट कर निकाल दिया। पुलिस निरीक्षक के अनुसार पीड़िता और आरोपी दोनों ही जोधपुर के बाहर के हैं। मगर घटनाक्रम जोधपुर का है। पीड़िता मंगलवार को अपने परिजन के साथ थाने पर आई और केस दर्ज करवाया। उसका मेडिकल करवाने के साथ अब जांच आरंभ की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026