Doordrishti News Logo

प्रोफेसर दौलत सिंह कोठारी स्मृति व्याख्यान का आयोजन

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद थे मुख्य वक्ता

जोधपुर,प्रोफेसर दौलत सिंह कोठारी स्मृति व्याख्यान का आयोजन। रक्षा प्रयोगशाला जोधपुर में रविवार को प्रोफेसर दौलत सिंह कोठारी स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारम्भ प्रोफेसर अजय कुमार सूद,प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार,भारत सरकार; डॉ समीर वी कामत,सचिव,डीडीआर एंड डी एवं अध्यक्ष,डीआरडीओ;आरवी हरा प्रसाद,विशिष्ट वैज्ञानिक एवं महानिदेशक (एनएसएम) एवं निदेशक रक्षा प्रयोगशाला,जोधपुर; डॉ मनु कोरुल्ला,महानिदेशक (आर एम);एवं डॉ वाई श्रीनिवास राव, भूतपूर्व महानिदेशक (एनएसएम) द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

इसे भी पढ़ें – चौथे दिन महारथी का प्रभावशाली मंचन

आरवी हरा प्रसाद ने स्वागत उद्बोधन में रक्षा प्रयोगशाला द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में किये गए कार्यो का जिक्र किया। डॉ कामत अपने अध्यक्षीय भाषण में रक्षा अनुसंधान में वर्तमान वारफेयर की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक समाधान पर कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने “इंडिया @ 2030: एसएनटी अपर्चुनिटीज एंड चैलेंजेज” विषय पर 31वां प्रोफेसर दौलत सिंह कोठारी स्मृति व्याख्यान दिया। प्रोफेसर सूद ने भारतीय परिपेक्ष में बेसिक साइंस रिसर्च कि आवश्यकता पर प्रकाश डाला। जिसमे उन्होंने आज की करंट रिसर्च विषय जैसे क्वांटम कंप्यूटिंग, सेंसिंग,डिटेक्शन व आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर आज के युवा वैज्ञानिकों को कार्य करने की बात कही। राष्ट्र के आधारभूत विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सतत नवाचार का भी जिक्र किया।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026