आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

  • सर्वसम्मति से बने बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरमैन
  • तीन वर्ष का रहेगा कार्यकाल
  • विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य के रूप में भी तीन वर्ष तक देंगे अपनी सेवाएं

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी।
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के आयुर्वेद संकाय के डीन प्रोफेसर महेंद्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ स्टडीज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जोधपुर के रोगनिदान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) गोविंद प्रसाद गुप्ता को बोर्ड ऑफ स्टडीज का चेयरमैन नियुक्त किया।

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

प्रोफेसर गुप्ता का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। वे आगामी तीन वर्षों तक विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं देंगे। नवनियुक्त चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ.) गोविंद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वे विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण तथा आयुर्वेद शिक्षा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए टीम भावना से आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविन्द सहाय शुक्ल एवं सभी संकाय सदस्यों ने प्रोफेसर गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related posts: