Doordrishti News Logo

जोधपुर से पाली की तरफ जा रही निजी बस डिवाइडर पर चढी

  • कोई हताहत नहीं
  • पुलिस ने बस को थाने में खडा करवाया
  • केस दर्ज होने से इंकार

जोधपुर,जोधपुर-पाली के बीच चलने वाली एक निजी बस आज सुबह पाली रोड जेएनवीयू नया परिसर के सामने डिवाइडर पर चढ गई। गनीमत रही कि बस में बैठे सवारियां हताहत नहीं हुई। चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। संभवत: बस के सामने कोई आ गया होगा। ऐसा पुलिस का प्रथम दृष्ठया मानना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को डिवाइडर से उतरवाया और थाने में रखवा दिया। फिलहाल कोई केसबाजी सामने नहीं आई है।

भगत की कोठी थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि सुबह एक निजी बस सवारियों को लेकर पाली के लिए निकली थी। बस जब जेएनवीयू नया परिसर के सामने पहुंची तब चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर पर चढ गई। हालांकि किसी यात्री को कोई चोट आदि नहीं लगी है। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस को क्रेन की मदद से सीधा करवाने के साथ थाने भिजवा दिया। किसी यात्री ने इस बारे में फिलहाल कोई शिकायत आदि नहीं दी है।

इधर बस के डिवाइडर पर चढने के साथ ही रास्ता एकबारगी अवरूद्ध हो गया। बाद में पुलिस ने वाहनों को किसी तरह एक तरफा कर निकलवाया। बस को सीधा करने के बाद रास्ता दुरूस्त हुआ।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा परिषद में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026