Doordrishti News Logo

प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को आएंगे जोधपुर

  • सभा स्थल सुरक्षा घेरे में  
  • पुलिस की शहर में वाहनों की सघन चैकिंग
  • गश्त बढ़ाया

जोधपुर,प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को आएंगे जोधपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच अक्टूबर को जोधपुर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा तैयारी में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर एक तरफ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोर्चा संभाल रखा है,दूसरी तरफ जिला प्रशासन के साथ सुरक्षा एजेंंसियां सतर्क हो गई है। संदिग्ध वाहनों के साथ ही होटलों सरायों में चैकिंग चल रही है। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री के जोधपुर दौरे को लेकर उत्साह छाया हुआ है। भाजपाइ लोगों को सभास्थल तक लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। घर-घर पीले चावल बांट कर लोगों को न्यौता दिया जा रहा है। बुधवार को स्टेडियम और आसपास का पूरा रावण का चबूतरा स्थल सुरक्षा में ले लिया गया है। पुलिस की आसपास इलाकों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। गश्त को भी बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें – फैक्ट्री में करंट से श्रमिक की मौत

डीसीपी पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि आस पास के इलाकों में संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। गश्त को भी बढ़ाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से बाहर से आने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। होटलों सरायों में चैकिंग चल रही है। रावण का चबूतरा स्थल वैसे तो सुरक्षा घेरे में लिया जा चुका है मगर अब आस पास के एरिया में बेरिकेड लगाकर व्यवस्था को और कड़ा किया जा रहा है। शहर के रावण का चबूतरा स्थल पर आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर आस पास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जा रहा हे। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस के जवान सादे वस्त्रों में देखे जा सकते है। बुधवार को बरकतुल्ला खां स्टेडियम और रावण का चबूतरा स्थल को को सुरक्षा घेेरे में ले लिया है। सुरक्षा घेरा सोमवार को ही लगा दिया गया था।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026