प्रधानमंत्री राइट टू सिक्योर बिल लागू करें-मुख्यमंत्री
- संजीवनी केस पर बोले-प्रधानमंत्री का दायित्व केंद्रीय मंत्री से केस पर बात करें
- मेरी किसी के प्रति दुर्भावना नहीं
जोधपुर,प्रधानमंत्री राइट टू सिक्योर बिल लागू करें-मुख्यमंत्री। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री राइट टू सिक्योर बिल को लागू करें। जिससे आम जनता को अपनी सिक्योरिटी मिल सके। वे किसी के प्रति दुर्भावना से कार्य नही कर रहे।संजीवनी घोटले पर प्रधान मंत्री को केंद्रीय मंत्री शेखावत से बात करनी चाहिए,यह उनका दायित्व है। आज डेढ़ लाख लोगों का करोड़ों रुपया फंसा है। मैं चाहता हूंं कि वो जनता को वापिस मिलेे। यह बात आज उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से संवाद में कही। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और केेंद्र की मोदी सरकार पर कई तरह से जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में कांग्रेस के प्रति लहर चल रही है। जनता सब समझती है। बीजेपी वाले कितना ही जोर लगा दें इस बार वे सत्ता में नहीं आ पाएंगे।
गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान पूरे देश में मॉडल स्टेट के रूप में पहचाना जाने लगा है। राजस्थान में लागू की गई योजनाएं कई स्टेट अपना रहे है। उन्होंने अपनी कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां भी गिनाते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में आम जनता को राहतें दी हैं। चाहे वह छात्र हो, किसान हो, युवा हो, बुजुर्ग हो या फिर विधवा महिलाएं। सभी के लिए योजनाएं उनको राहत प्रदान करते हुए लागू की गई हैं।
यह भी पढ़ें- सरकार की योजनाओं से आमजन को मिल रही महंगाई से राहत- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आज नौ साल में भी कोई मंत्री स्वतंत्र रूप से निर्णय नहीं ले पा रहा है। आज देश भर में ओपीएस पर बहस होती है तो राजस्थान का नाम सामने आता है, राजस्थान मॉडल स्टेट बन चुका है। पत्रकारों के सवाल के राहुल गांधी की बात मध्यप्रदेश एवं छतीसगढ़ में जीतेंगे मगर राजस्थान में मुकाबला बराबर है पर कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा- वह हमारे लिए चैलेेंज है। उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी के लिए चैलेंज दिया है।भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास द्वारा मुख्यमंत्री की तारिफ के सवाल पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि वे भाजपा की सबसे बुजुर्ग नेता है और वरिष्ठ है। उनका आशीर्वाद है कि उन्होंने ऐसा कहा है,वे पहले भी कह चुकी हैं। उनकी उम्र को उनकी पार्टी के लोगों ने जो कहा वह निंदा करने जैसा है। सूयकांता व्यास का आशीर्वाद सदैव रहा है। उनसे आत्मीयता के संबंध है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कह कि हम लोककल्याणकारी योजनाओं के तहत कार्य कर रहे हैं। पब्लिक कल्याण हो ऐसा हमरा ध्येय है। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे चाहे जितनी मिटिंगे कर लें या रैलियां निकाल लें जनता सब जानती है। प्रधानमंत्री सातवीं बार राजस्थान आ चुके हैं। कई मंत्रियों के दौरे शुरू हो गए है। बीजेपी कितने ही तामझाम कर लें, प्रचार कर लें मगर मुझे ऐसा लगता है कि राजस्थान में हमारी सरकार फिर से रिपीट होगी।
जोधपुर पहुुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह सवा 11 बजे जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं आदि ने उनका गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया। एयरपोर्ट पर राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, शहर विधायक मनीषा पंवार, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल,विधायक किसना राम,राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष बिनाका जैश मालू, उप जिला प्रमुख विक्रम विश्नोई,बद्रीराम जाखड़, जसवंत सिंह कच्छवाहा, प्रो.अयूब खान, सलीम खान,नरेश जोशी, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, आईजी रेंज जयनारायण शेर,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता,विशेषाधिकारी जोधपुर ग्रामीण हरजीलाल अटल, पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों ने उनकी अगवानी की।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews