Doordrishti News Logo

प्रतापगढ़ के व्यक्ति पर ट्रेक्टर चुराकर ले जाने का आरोप

जोधपुर, शहर के प्रथम पुलिया पर खड़ा एक ट्रेक्टर चोरी हो गया। उसके मालिक ने प्रतापगढ़ के एक व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस इसका पता लगाने प्रयास कर रही है।

देवनगर पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में पुरानी बस्ती सूथला निवासी सोहनराम पुत्र तेजाराम गुर्जर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक ट्रेक्टर प्रथम पुलिया चौकी के पास में खड़ा किया गया था। जो बाद में अपने स्थान पर नहीं मिला। उसने ट्रेक्टर चोरी कर ले जाने के लिए प्रतापगढ़ जिले के एक व्यक्ति रनत पुत्र कसरू पर आरोप लगाया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

सूने घर में चोरी

कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: पाली जिले के शांति नगर हाल सेक्टर 1 ए 43 में रहने वाले कमलेश पुत्र विजयसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी कि वह निजी फर्म में नौकरी करता है। मंगलवार को वह काम पर गया हुआ था। शाम को लौटा तब घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से रूपए, मूर्तियां और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026

होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

January 17, 2026

बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार

January 17, 2026

हॉस्टल छात्रा को फोटो एडिट कर ब्लैकमेल

January 17, 2026

सैन्य अधिकारी बनकर डॉक्टर से 1.98 लाख का फ्रॉड

January 16, 2026

33 वर्षों बाद नियुक्ति तिथि में संशोधन करवाना अनुचित

January 16, 2026

10 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर,एक आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार

January 16, 2026