Doordrishti News Logo

प्रजापति,कुम्हार, कुमावत समाज के जोधपुर मंडल के रेल कर्मचारियों का प्रथम स्नेह मिलन संपन्न

जोधपुर, रविवार को प्रजापति/कुम्हार/ कुमावत समाज के जोधपुर मंडल के रेल कर्मचारियों का प्रथम स्नेह मिलन समारोह हरिराम की बगेची में संपन्न हुआ। जोधपुर मंडल में समाज के सभी रेल कर्मचारियों ने अपना समय निकालकर इस कार्यक्रम मे भाग लिया। इस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ.रामाराम कुमावत व.हड्डी रोग विशेषज्ञ व डॉ.परमेश्वर कुमावत स.आचार्य उम्मेद हॉस्पिटल ने समारोह में समाज के कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में अनिल प्रजापत पार्षद वार्ड 55,सरदारपुरा, कैलाश कुमावत और अर्जुन कुमावत ज्यूडिशियल असिस्टेंट,हाइकोर्ट जोधपुर निर्मलेश प्रजापति जीएसटी अधीक्षक जोधपुर शामिल हुए।

प्रजापति,कुम्हार, कुमावत समाज के जोधपुर मंडल के रेल कर्मचारियों का प्रथम स्नेह मिलन संपन्न

जोधपुर मंडल के समाज के रेल कर्मचारी उपस्थित हुए। इसमें जोधाराम प्रजापत, ओम प्रकाश कुमावत, आलोक कुमावत, वीरेंद्र प्रजापत और रमेश कुमार कुमावत ने सभी रेल कर्मचारियों से समाज को एक धागे मैं बांधकर रखने औऱ एक दूसरे का तन मन धन से सहयोग करने का प्रण दिलाया। सभी ने यह सुझाव दिया कि अपने नाम के साथ अपना सरनेम जरूर बोलें जिससे सामने वाले को आपका पूरा परिचय पता लग सके। उन्होंने इस कार्यक्रम में समय निकाल कर उपस्थित हुए सभी साथियों का तहेदिल से धन्यवाद दिया। जो किसी कारण से उपस्थित नही हो सके उन्हें अगली बार उपस्थित रहने की सलाह दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: