दुकानों के मुख्यद्वार पर लगाए नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर

दुकानों के मुख्यद्वार पर लगाए नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर

सोजती गेट व्यापारी संस्था ने किया मास्क वितरण

जोधपुर, कोरोना की तीसरी लहर एवं प्रकोप को देखते हुए सोजती गेट व्यापारी संस्था द्वारा आज सोजती गेट क्षेत्र में सभी दुकानों में नौ मास्क नो एंट्री का पोस्टर लगाया, साथ ही प्रत्येक दुकानदारों व आमजन को मास्क का वितरण किया।

सोजती गेट व्यापारी संस्था के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि व्यापारी संस्था द्वारा बढ़ते हुए कोरोना की तीसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए आज प्रत्येक दुकानों में दरवाजे पर नो मास्क नो एंट्री का पोस्टर लगाया गया तथा दुकानदारों को मास्क भी दिये गये।

दुकानों के मुख्यद्वार पर लगाए नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर

इस अवसर पर अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने जिला प्रशासन को सुझाव दिया कि प्रशासन द्वारा रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा कर कोरोना की तीसरी लहर की जंग लड़ रहे हैं अगर प्रशासन रात्रि कालीन के स्थान पर दिन में जोधपुर के प्रत्येक चौराहे पर एवं शहर के मुख्य मार्ग पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मास्क को लेकर सख्ती की जाए तो कोरोना को हम जल्दी ही हरा सकते हैं। इस अवसर सोजती गेट व्यापारी संस्था के उपाध्यक्ष विष्णु कुमार अरोड़ा, मूलचंद भाटी, सचिव विजय शर्मा, इंद्रप्रकाश टाक, किशन सोलंकी गणपत चौधरी मनीष आचार्य अशोक प्रजापत उपस्थित थे।

दुकानों के मुख्यद्वार पर लगाए नो मास्क नो एंट्री के पोस्टर

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts