Doordrishti News Logo

विभागीय जांच में दोषी पुलिस कर्मियों पर गाज गिरने की संभावना

शेरगढ़ विधायक से अभद्रता का मामला

जोधपुर, शहर के रातानाडा थाने में गत दिनों शेरगढ़ विधायक मीनाकंवर और उनके पति उम्मेद सिंह के साथ ही हुए अभद्र व्यवहार के चलते पुलिस की विभागीय जांच अब पूर्ण हो गई है। संभवत: दोषी पुलिस कर्मियों पर इसकी गाज गिर सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इसमें कोई बड़ा निर्णय ले सकती है। जांच एसीपी पूर्व दरजाराम की तरफ से की गई है।

सूत्रों के मुताबिक शेरगढ़ एमएलए मीना कंवर और उनके पति उम्मेद सिंह गत दिनों रातानाडा थाने में जमीन पर बैठकर विरोध जताते देखे गए थे। इसका एक वीडियो भी बाद में वायरल हुआ था। घटना गत रविवार की थी और सप्ताह भर तक चली विभागीय जांच में कुछ पुलिस कर्मियों को दोषी मान सकती है। इसमें मंगलवार तक संभवत: कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

सप्ताह भर पहले रविवार को शेरगढ़ विधायक मीना कंवर और उनके पति उम्मेद सिंह रातानाडा थाने आए थे। परिचित के शराब पीए हुए की गाड़ी छुड़ाने और चालान काटने की बात को लेकर विवाद हुआ था। तब मीना कंवर और उम्मेद सिंह फर्श पर बैठकर विरोध जताते देखे गए। ड्यूटी के समय किसी ने वीडियो बनाया था। जिसको बंद करने की बात भी की थी। मगर अगले दिन यानी गत सोमवार को वीडियो भी वायरल हो गया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कचरा निस्तारण को 180 टन प्रतिदिन क्षमता का मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन बनेगा

January 17, 2026

तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार संघ ने गरीबों को बांटे निःशुल्क गर्म कपड़े

January 17, 2026

पकड़ा गया सिंथेटिक ड्रग एमडी की फैक्ट्रियों का मुख्य सूत्रधार

January 17, 2026

होटल के बाहर देशी विदेशी पर्यटकों को उकसाने वाला युवक गिरफ्तार

January 17, 2026

बैंक कर्मचारी के घर से सोने की चेन और हीरे की अंगूठी पार

January 17, 2026

हॉस्टल छात्रा को फोटो एडिट कर ब्लैकमेल

January 17, 2026

सैन्य अधिकारी बनकर डॉक्टर से 1.98 लाख का फ्रॉड

January 16, 2026

33 वर्षों बाद नियुक्ति तिथि में संशोधन करवाना अनुचित

January 16, 2026

10 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर,एक आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार

January 16, 2026