Doordrishti News Logo

केंद्रीय मंत्री ने बीकानेर में 11 लाख की लूट को लेकर कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

दिल्ली, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। मंगलवार को शेखावत ने कहा कि बीकानेर के ग्रामीण बैंक में मैनेजर पर गोली चलाकर की गई 11 लाख की लूट और इस तरह की अन्य वारदात बार-बार राज्य की विफल हो चुकी कानून-व्यवस्था पर इशारा करती रहती है। फेल हो चुके पुलिस तंत्र की वजह से अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ ही रहा है। शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन में बदलाव करने चाहिए। पुलिसिया खामियों की अनदेखी से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ना स्वाभाविक है।
बर्ड फ्लू पर जांच और बचाव की जरूरत
राजस्थान में पक्षियों की मौतों पर शेखावत ने कहा कि राज्य में बर्ड फ्लू महामारी की आहट सुनाई दे रही है। बड़ी संख्या में कौओं की मौत और हाईवे किनारे मृत मुर्गियों को फेंके जाने से इसकी आशंका को बल मिलता है। सूचनाओं को गंभीरता से परखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को तुरंत जांच और बचाव के इंतज़ाम करने चाहिए।
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर कांग्रेस की आपत्तियों पर शेखावत ने कहा कि विडम्बना देखिए, दशकों तक आत्ममुग्ध निरंकुश शासन करने वाली परिवादी कांग्रेस आज प्रधानमंत्री मोदी को देशहित पर सलाह दे रही है। दरअसल, दर्द यह है कि जो भ्रम फैला कर इन्होंने दशकों लूटा है, आज मोदी सरकार उसी भ्रमजाल से निकाल देश को विकास पथ पर ले जा रही है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026