पुलिस उप निरीक्षक प्राची गुर्जर का हैंडबॉल में कांस्य पदक जीतने पर सम्मान
ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 में
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस उप निरीक्षक प्राची गुर्जर का हैंडबॉल में कांस्य पदक जीतने पर सम्मान।जोधपुर पुलिस कमिश्ररेट की उप निरीक्षक प्राची गुर्जर ने सशस्त्र सीमा बल,सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में 23 जनवरी 2026 को आयोजित द्वितीय ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2025-26 हैंडबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर राजस्थान पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
जोधपुर आगमन पर पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश ने उपनिरीक्षक प्राची गुर्जर का शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्राची गुर्जर की यह उपलब्धि न केवल जोधपुर पुलिस बल्कि सम्पूर्ण राजस्थान पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि से पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के अन्य पुलिस जवानों और खिलाडय़िों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नई प्रेरणा मिली है।
शिकारगढ़ नकबजनी का खुलासा : हिस्ट्रीशीटर को चलती बस से पकड़ा चार आरोपी गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सुनील के.पंवार ने बताया कि प्राची गुर्जर उप निरीक्षक ने राजस्थान पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया,जो जोधपुर पुलिस के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सफलता ने पुलिस जवानों और खिलाडय़िों में खेल भावना को और अधिक सशक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस कार्मिकों ने प्राची गुर्जर उपनिरीक्षक को उनकी ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
