Doordrishti News Logo

पुलिस ने किया दस लाख की लूट का खुलासा,तीन गिरफ्तार

  • प्रोपर्टी बिकाऊ होने का कहकर वाट्सएप कॉल कर बुलाया
  • वारदात में प्रयुक्त महिन्द्रा थार गाड़ी और लूट की राशि बरामद

जोधपुर,पुलिस ने किया दस लाख की लूट का खुलासा,तीन गिरफ्तार। कमिश्नरेट की महामंदिर पुलिस ने दस लाख की लूट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के दस लाख रुपए जब्त किए गए। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को जब्त किया गया है।

यह भी पढ़िए-तड़के चार बजे जेसीबी लाकर दुकान में तोड़फोड़

थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि 14 अगस्त को राजाराम नगर परिहार नगर भदवासिया निवासी लक्ष्मण चौहान की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह प्रोपर्टी व्यवसायी है। आरोपियों ने प्लॉट खरीदने के बहाने सनसिटी हॉस्पीटल के सामने बुलाकर उससे 10 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गये। वारदात को खोलने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। आरोपियों द्वारा लूट की घटना कारित कर फरार होने के रूट मे पड़ने वाले स्थानों पर लगे करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
थानाधिकारी शिवलाल ने बताया कि प्रकरण में लिप्त आरोपी अमन पुत्र स्व.राकेश घाँची निवासी सोजतियां घांचियों का बास जालौरी गेट,रवि पुत्र गोरधनराम बन्जारा निवासी गली न. 02 भदवासिया फाटक के पास बन्जारा कोलोनी और राहुल पुत्र स्व.जुगल पंवार सैन निवासी लक्की बैंड के माणक चौक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त थार गाड़ी को जब्त किए जाने के साथ दस लाख रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया था
अरोपियों ने परिवादी को वाट्सएप कॉलिंग कर प्लॉट दिखाने के बहाने सनसिटी अस्पताल के पास में बुलाया था। प्लॉट का सौदा करने के लिए परिवादी दस लाख रुपए लेकर आया था। बाद में आरोपियों ने उसे चकमा देकर दस लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस की टीम में एएसआई भंवराराम,साइबर सैल के एएसआई राकेश सिंह,हैडकांस्टेबल सतीश,कांस्टेबल मनोज,प्रवीण सिंह, सुरेश,जितेंद्र आदि भी शामिल थे।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026