पुलिस की होटल में रेड: अवैध डोडा पोस्त बरामद केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस की होटल में रेड: अवैध डोडा पोस्त बरामद केस दर्ज। झंवर पुलिस ने एनएच 125 पर एक होटल में रेड देकर अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। होटल संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।
एमडी ड्रग के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार
एसआई गोविंद सिंह ने बताया कि मुखबिरी सूचना पर समराथल हाइवे एनएच 125 पर पूनियों की प्याउ के पास एक होटल में अवैध रूप से डोडा पोस्त बेचा जाने की जानकारी मिली। इस पर मय जाब्ते के वहां रेड दी गई। पुलिस ने होटल में रखा 964 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर संचालक करडा जालोर निवासी उदाराम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया।
