Doordrishti News Logo
  • महिला गिरफ्तार
  • 15.53 लाख बरामद

जोधपुर, शहर के शास्त्रीनगर थाना इलाके की मिल्कमैन कॉलोनी में गुरूवार को अपराधा शाखा की स्पेशल टीम ने एक रहवासी मकान पर छापा मारा। जहां पर शास्त्रीनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई। जिसमें मकान से टीम ने 144 किलो डोडापोस्त व 2.190 किलोग्राम अफीम का दूध सहित 15 लाख 53,800 रुपए बरामद किए। मकान से एक महिला को भी गिरफ्तार किया। कार्रवाई आठ घंटे तक चली। लेकिन छापेमारी से पहले ही मकान का मालिक व महिला का बेटा फरार हो गए थे।

Police raid, 144 kg doda poppy and poppy milk recovered in residential house

महिला से देर रात तक शास्त्रीनगर थाने में पूछताछ चलती रही, उसका पति व बेटे की तलाश जारी रही। डीसीपी (अपराध) राजकुमार चौधरी के दिशा निर्देशन में स्पेशल टीम की इस कार्रवाई  को अंजाम दिया गया। जिसमें स्पेशल टीम ने एसीपी पश्चिम नूर मोहम्मद व शास्त्रीनगर थानाप्रभारी पंकजराज माथुर सहित अन्य पुलिस जाब्ता के साथ  संयुक्त कार्रवाई की गई।

Police raid, 144 kg doda poppy and poppy milk recovered in residential house

ये भी पढ़े :- मेहमूद हत्याकांड में दो बदमाश गिरफ्तार

जिसमें श्यामबालानी मार्ग, मिल्क मैन कॉलोनी निवासी सोनाराम पुत्र ओमाराम विश्नोई के मकान में दबिश दी। यहां पर तलाशी के दौरान पुलिस की टीम को अलग-अलग जगह कुल 144 किलो अवैध डोडा-पोस्त व 2.190 किलोग्राम अफीम का दूध और करीब 15 लाख 53 हजार 800 रुपए बरामद किए गए। मकान से पुलिस की टीम ने शांतिदेवी पत्नी सोनाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया।

इन्होंने दिया कार्रवाई को अंजाम

सीएसटी टीम के प्रभारी अनिल कुमार यादव, हैड कांस्टेबल गंगासिंह, कांस्टेबल इमरान, थानाराम, तेजाराम, शेतानराम, रामनिवास की अहम भूमिका रही।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed