Doordrishti News Logo

पुलिस की पायलट गाड़ी ने बालक को रौंदा, हालत नाजुक

जोधपुर, शहर के  माता का थान क्षेत्र में बुधवार को एस्कॉर्ट कर रहे पुलिस वाहन (पायलट गाड़ी) ने साइकिल पर रोड क्रॉस कर रहे एक 13 वर्षीय किशोर को चपेट में ले लिया और उसे रौंदते हुए पुलिस वाहन करीब 50 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे को पायलट वाहन में ही उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस की पायलट गाड़ी ने बालक को रौंदा, हालत नाजुक

पुलिस ने बताया कि करीब सवा चार से साढ़े चार बजे के बीच माता का थान क्षेत्र में रहने वाले घेवरराम माली का 13 वर्षीय पुत्र राधेश्याम साइकिल पर रोड क्रॉस कर रहा था। तब तेज रफ्तार से आई एस्कॉर्ट कर रही पायलट (पुलिस वाहन) ने साइकिल सवार राधेश्याम को चपेट में ले लिया और उसे घसीटती हुई ले गयी। पुलिस वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे को पुलिस वाहन में ही उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की पायलट गाड़ी ने बालक को रौंदा, हालत नाजुक

हैड इंजरी सहित मल्टीपल इंजरी बताई गई है। पुलिस वाहन से दुर्घटना की सूचना पर एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दीवाकर व माता का थानप्रभारी निशा भटनागर मय जाब्ता घटना स्थल पर पहुंचे और एकत्रित भीड़ से समझाइश की। बाद में माता का थान थानाप्रभारी निशा भटनागर एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंची और घायल बच्चे की सुध ली। माता का थान पुलिस थाने में इस बारे में मामला दर्ज करवाया गया है। बच्चे की हालत नाजुक बताई जाती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026